Rail News : पूर्वोत्तर रेलवे में मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द, 11 सितम्बर तक नहीं होगा संचालन
गोरखपुर, अमृत विचार। रेलयात्रियों के लिए आने वाले कई दिन बेहद मुश्किल भरे साबित होंगे। कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन के प्री नॉन इंटरलाकिंग (प्वाइंट व सिगनल) का कार्य होने के चलते 6 से 11 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे ने तकरीबन 70 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन 11 सितंबर को मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण के बाद ही शुरू हो सकेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर कैंट और कुसम्ही के बीच तीसरी लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, जिसके कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। 11 सितंबर को सीआरएस निरीक्षण प्रस्तावित है, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन नार्मल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें -Admission News : बढ़ाई गई ITI में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि, जल्दी भरें अपना Form
