मुरादाबाद : अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर हापुड़ में लाठीचार्ज का किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यायिक कार्य से विरत रहे, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद, अमृत विचार। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, महासचिव अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर में घूमकर विरोध जताया। कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। अधिवक्ता न्याय हित में काम करते हैं और उनकी सुरक्षा सरकार नहीं कर पा रही है। कहीं अधिवक्ताओं को गोली मारी जा रही है कहीं हमले हो रहे हैं। यह रुकना चाहिए। विरोध जताने वालों में आदेश श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र गुप्ता, अमीरूल हसन जाफरी, आनंद मोहन गुप्ता, विनय कौशिक, प्रदीप सिन्हा, पारुल अग्रवाल, विनीत भटनागर, खलील अहमद, हरिशंकर आर्य, सीता सैनी, रमा पांडे, अलका शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, कमल कौशल सिंह, मनीष प्रताप सिंह, संजीव राघव, रवि कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

हड़ताल में काम करने वालों पर होगी कार्रवाई
वहीं दूसरी ओर हड़ताल के दौरान न्यायिक कार्य से विरत रहने के बाद भी जिन अधिवक्ताओं ने विभिन्न न्यायालयों में वकालतनामा लगाया है और निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने का काम किया है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसको लेकर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने उन अधिवक्ताओं के प्रति गहरी नाराजगी जताई जिन्होंने बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हड़ताल के दिनों में भी न्यायालयों में वकालतनामा लगाकर कार्य किया है। एसोसिएशन के महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हड़ताल के दौरान काम करने वाले अधिवक्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उन पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बेईज्जती का बदला लेने के लिए की थी गौरव की हत्या, झाड़ियों में डाला था शव

संबंधित समाचार