लखनऊ : हर्षोल्लास से मनाई जन्माष्टमी, किया महाकाव्य का पाठ   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जन्माष्टमी का पर्व देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाला जी पब्लिक स्कूल नगरिया, ठाकुरगंज के तत्वावधान में आयोजित 'रसिक वर श्यामा' श्याम की झांकी का आयोजन किया गया। भक्तों ने बताया कि श्रीकृष्ण रचित मान 'रसायन महाकाव्य' के पाठ का आयोजन लगभग 30 वर्षों से हो रहा है। इसमें मुख्य रूप से सोने लाल राजपूत, मनोज राजपूत, संजीव राजपूत,रंजीत राजपूत सभी ने मिलकर भगवान कृष्ण से सभी पर दया दृष्टि रखने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें -राज्यसभा उपचुनाव में डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित

संबंधित समाचार