बाजपुर: 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। बहुचर्चित 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन में डटे आंदोलनकारीयों के हौसले भारी बरसात में भी बुलंद हैं। शनिवार को सत्याग्रह के 40 दिन पूरे होने पर आंदोलन स्थल पर बैठक कर स्थानीय किसान, मजदूर व व्यापारियों ने पंचायत की तैयारी के संबंध में विचार-विमर्श किया।

तहसील परिसर में बाजपुर क्षेत्र के किसान, मजदूर व व्यापारी 10 सितंबर आज को स्थानीय पंचायत आयोजित कर रहे हैं जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। शुक्रवार रात से हो रही बारिश के बावजूद भी आंदोलन स्थल पर उत्साह बरकरार है। अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए युवा पीढ़ी जोश में है। 

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि 10 सितंबर को तहसील परिसर में क्षेत्र के भूमि पीड़ितों की पंचायत होगी और सभी की सहमति से आंदोलन के आगामी कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे। साथ ही किसानों के बड़े नेताओं को बुलाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

सत्याग्रह के आयोजक रजनीत सिंह सोनू ने कहा कि अभी तो क्षेत्र के लोग ही आंदोलन को चला रहे हैं, यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, हरमिंदर सिंह बरार, बिजेंद्र सिंह डोगरा, गुरमीत सिंह पिंकू, कुलबीर सिंह, दर्शन लाल गोयल, सत्यवान गर्ग, गणेश राय खुल्लर, अशोक गोयल, निरंजन दास गोयल, सतनाम सिंह रंधावा, एनबी भट्ट, राजेंद्र बेदी, प्रताप सिंह संधू, कुलदीप चौधरी, गुरविंदर सिंह सिद्धू, जसमीत सिंह भुल्लर, सतपाल सिंह सोनी, गुरप्रताप सिंह काका, मनिंदर सिंह, नत्था सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगमोहन सिंह, आदि मौजूद थे।

बाजपुर। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि 10 सितंबर को तहसील परिसर में होने वाली स्थानीय पंचायत में बाजपुर क्षेत्र के पीड़ित परिवार व सहयोगी लोग ही शामिल होंगे एवं आंदोलन की आगामी रणनीति बनाएंगे। स्थानीय पंचायत में बाजपुर के बाहर से न किसी किसान संगठन को और ना ही किसी किसान नेता को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय पंचायत में आगामी कार्यक्रमों पर निर्णय होने के बाद बड़े किसान संगठनों व किसान नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

बाजपुर। शनिवार को आंदोलन स्थल पर केलाखेड़ा क्षेत्र के किसानों के जत्थे ने ग्राम प्रधान हरजिंदर कौर व बलविंदर सिंह के नेतृत्व में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया व समर्थन पत्र सौंपते हुए सरकार से यथाशीघ्र समाधान की मांग की। समर्थन देने वालों में भगत सिंह, रणजीत सिंह, सेवक सिंह, सुखविंदर सिंह, मलकीत सिंह, मंगल सिंह, गज्जन सिंह आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात