हरदोई में बारिश से गिरी दीवार, दो लोगों की मौत - छज्जा गिरने से कई घायल 

हरदोई में बारिश से गिरी दीवार, दो लोगों की मौत - छज्जा गिरने से कई घायल 

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जिले में कई घटनाएं सामने आई हैं। रविवार को पक्की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई उसी रात एक और व्यक्ति की भी मौत दीवार गिरने से हुई है। जबकि एक दुकान का छज्जा गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल लोग हैं। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

2 - 2023-09-11T130259.668
 
बताते चलें कि बारिश से जिले में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। रविवार की रात बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली निवासी शिवकुमार शास्त्री 70 वर्ष पुत्र विश्राम रात्रि में कच्ची दीवार गिर जाने के कारण उसके मलबे में दब गए। बुजुर्ग को बड़ी मुश्किल से बाहर निकला गया।  लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तहसील प्रशासन को बुजुर्ग की मौत की सूचना दी गई है।

दूसरी घटना में थाना शाहाबाद क्षेत्र के रामपुर हृदय में एक दुकान का छज्जा गिर गया, छज्जा गिरने से उसके नीचे बैठे तीन लोग घायल हो गए। रामपुर हृदय गांव के रहने वाले शारदा बक्श 50 वर्ष पुत्र पच्चा, सुकांति 12 वर्ष एवं नन्ही 13 वर्ष दुकान पर सामान लेने गए थे। अचानक दाताराम की दुकान का छज्जा गिर गया जिसमें दबकर तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बाद में सभी को छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें -हरदोई: सारी रात थमें रहे पहिए, लखनऊ-पलिया हाई-वे की सड़क धंसी

Post Comment

Comment List

Advertisement