गरमपानी: लोहाली में जोरों पर तस्करी, पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पहले ही बदहाली का दंश झेल रहा है। अब खनन तस्कर राजमार्ग से सटी पहाड़ियों को गहरे जख्म दे रहे हैं। दिन ढलने के साथ ही तस्करों से जुड़े मजदूर पहाड़ी पर चढ़ खदान कर पत्थर निकालने में जुटे जा रहे हैं। मुनाफे के फेर में तस्कर मजदूरो की जिंदगी भी दांव पर लगा दे रहे हैं। तस्करी में लिप्त तस्कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने पर आमादा है।
 
छड़ा बाजार से कुछ कदम आगे खतरनाक हो चुकी लोहाली की पहाड़ी पत्थर तस्करो के निशाने पर आ गई है। बाहरी क्षेत्रों के मजदूर जिंदगी की परवाह किए बगैर पहाड़ी खोद पत्थर निकाल रहे हैं। रात के अंधेरे में डंपरों के जरिए चोरी के पत्थर को ठिकाने लगाया जा रहा है। पहाड़ी में खदान किए जाने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
 
पूर्व में इसी जगह पत्थरो की चपेट में आने से कई जिंदगियां खत्म भी हो चुकी है बावजूद तस्कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ पर आमादा है। तस्कर पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती दे धड़ल्ले से चोरी के पत्थर को डंपरों के जरिए हाइवे के रास्ते ठिकाने लगा रहे हैं।

संबंधित समाचार