कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- महंगाई से पीड़ित 47 फीसदी लोगों ने लौटाई जीवन बीमा पालिसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं और पिछले पांच साल के दौरान महंगाई के कारण 47 प्रतिशत लोगों ने जीवन बीमा की पालिसी छोड़ दी है। श्री खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “लूट की कोई नहीं सीमा, महंगाई ने छीना जीवन बीमा।

ये भी पढ़ें - आशा वर्कर्स यूनियन का संघर्ष जारी, घेरा सांसद सुनीता दुग्गल का आवास

मोदी सरकार की मुनाफ़ाख़ोरी की नीति के चलते एक आम परिवार का घर चलाना मुश्किल हो चला है।” उन्होंने कहा,“जानलेवा महंगाई का परिणाम यह है कि ज़रूरी जीवन बीमा भी लोग सरेंडर करने पर मजबूर हो गये हैं। पिछले पांच सालों में 47 प्रतिशत लोगों ने जीवन बीमा पॉलिसी लौटा दी है। अगर ये है जनता की जेब का हाल, तो नहीं चाहिए ऐसा अमृत काल।”

ये भी पढ़ें - पर्यावरण अनुकूल परिवहन परिवेश का विकास समय की मांग: प्रधानमंत्री

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता