हिमाचल आपदा को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करे केंद्र, प्रियंका गांधी ने सरकार से की मांग 

हिमाचल आपदा को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करे केंद्र, प्रियंका गांधी ने सरकार से की मांग 

शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और केंद्र सरकार को इसे ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करनी चाहिए। वाड्रा ने मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा,“हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लोगों की मदद की है।” 

इससे पहले वाड्रा ने आज जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की। उन्होंने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। लोगों ने प्रियंका गांधी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार ने आपदा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान की है। 

वाड्रा ने कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों की भरपूर मदद करने का प्रयास कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार की मदद के बिना हिमाचल प्रदेश को फिर से पटरी पर लाना मुश्किल है। इसलिए केंद्र सरकार को इस त्रासदी को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करना चाहिए और हिमाचल प्रदेश की खुल कर मदद करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश की मदद करते हुए यह नहीं देखना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है या भारतीय जनता पार्टी की। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपदा में बागबानों और किसानों को काफी नुकसान पहुँचा है और केंद्र सरकार को उनके बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े उद्योगपतियों ने हिमाचल प्रदेश में सेब के दाम घटाए हैं, जिससे सेब बागवानों को घाटा हो रहा है। यही नहीं केंद्र सरकार ने वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट डयूटी को भी कम कर दिया है, जिससे हिमाचल प्रदेश के सेब बागबानों को नुकसान होगा। 

उन्होंने कहा कि आपदा में पहले ही हिमाचल प्रदेश का नुकसान हुआ है, ऐसे में केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश के बागवानों के हितों के बारे में सोचना चाहिए। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में आपदा में प्रभावित हुए क्षेत्रों में पीडित हुए लोगों से मिलने के लिए आज प्रियंका गांधी हिमाचल पहुंचीं। उन्होंने जिला कुल्लू के संगम ब्रिज से ब्याज नदी में आई आपदा की बाढ से हुई तबाही का राहत एवं बचाव कार्यों का निरिक्षण किया गया तथा आपदा में प्रभावित हुए लोगों को सहायता मिलने का अश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान मिशन वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के लिए कर रहा है बेजोड़ डेटा प्रदान : वैज्ञानिक देवीप्रसाद दुआरी

Post Comment

Comment List

Advertisement