देहरादून: प्रदेश के 6 जिलों में आज भारी बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश मेंआज भी छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। छह जिलों में आज (शनिवार) भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की आशंका है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा। तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार बारिश होगी।

संबंधित समाचार