बरेली: सफाई कर्मचारियों ने मांगा रविवार का अवकाश
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रविवार का अवकाश और पदनाम बदलने की मांग को लेकर शासन को ज्ञापन भेजा। केन्द्रीय मंत्री ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रविवार का अवकाश और पदनाम बदलने की मांग को लेकर शासन को ज्ञापन भेजा। केन्द्रीय मंत्री ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि अवकाश नहीं मिलने से वह परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं।
रविवार को उत्तर प्रदेश राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल कश्यप के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधि मंडल ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार लंबे समय से हमारी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। जबकि कोविड-19 संक्रमण बचाओ में गांव की गलियों से लेकर क्वारंटाइन स्थानों की साफ-सफाई और सैनिटाइजर करने में अहम भूमिका का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का 20 प्रतिशत प्रमोशन हेतु ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मगर अभी तक शासन से उसका प्रस्ताव पास नहीं किया है। वहीं, 23 मार्च से वह लगातार मैदान में रहकर बगैर अवकाश के अपनी सेवाएं दे रहे है।
रविवार को अवकाश नहीं मिलने से वह परिवार के लोगों को भी समय नहीं दे पा रहे हैं। कर्मचारियों ने फिर से रविवार का दिलाने की मांग के साथ सफाई कर्मचारियों का सफाई कर्मी पदनाम बदल कर ,पंचायत सेवक, पदनाम दिलाए जाने को कहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश कुमार वाल्मीकि महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संतोषी देवी, तेज प्रकाश लोधी मौजूद रहे।
