हल्द्वानी: एमबीपीजी में 18 से 20 तक मिलेगा ऑफलाइन प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। कॉलेज प्रशासन ने 18 सितंबर से 20 सितंबर तक ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। शनिवार को प्राचार्य कक्ष में प्रवेश समिति और विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए जो छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाये हैं, उन्हें शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 18, 19 व 20 सितंबर को ऑफलाइन प्रवेश दिया जाएगा। उक्त तिथियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक छात्र-छात्राओं को कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस विभाग में उपस्थित होकर 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क सहित आवश्यक प्रमाण-पत्र जमा करने होंगे।

संबंधित समाचार