बरेली: सितंबर में 103 मिलीमीटर बारिश, महीने के अंत तक ठंड के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार

बरेली, अमृत विचार। रविवार सुबह हुई तेज बारिश से कई साल का रिकार्ड टूट गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्ष 2010 के बाद सितंबर में सबसे अधिक 103 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोमवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तापमान और नीचे जा सकता है। इससे सितंबर के अंत तक ठंड का पूर्वानुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार सुबह अच्छी वर्षा हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मानसून का ट्रफ यानी हवा का कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के आसपास है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 20 सितंबर के बाद जिले का मौसम साफ हो जाएगा। इस वर्षा से उम्मीद लगाई जा रही है कि ठंड का जल्दी आगमन हो सकता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सड़क और नालियां गायब...घरों में घुस रहा पानी, गंदगी के चलते कई परिवारों का पलायन

संबंधित समाचार