हल्द्वानी: पत्रकार जेडे के कातिल सिसोदिया को एसटीएफ ने किया भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुंबई में पत्रकार जेडे के हत्यारे दीपक सिसोदिया को सोमवार को स्पेशल टास्क फोर्स ने भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सिसोदिया छोटा राजन गैंग का गुर्गा है। दीपक सिसोदिया को वर्ष 2011 में मुंबई में मिड डे अखबार के पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी।

दीपक पिछले साल जनवरी में पैरोल पर बाहर आकर हल्द्वानी में छिप गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस भी उसकी खोज में यहां पहुंची थी, लेकिन वह यहां नहीं मिला था। पुलिस ने हल्द्वानी में दीपक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही नैनीताल पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। सोमवार को एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार