बरेली: पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन 7 अक्टूबर तक
23 सितंबर से जीआरएफ के तहत होंगे प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा 23 सितंबर से जेआरएफ और अन्य शोध अध्यावृत्ति प्राप्त छात्रों के प्रवेश शुरू होंगे।
शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि पीएचडी, डीलिट और डीएससी में सत्र 2023-24 की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट या शोध निदेशालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक विश्वविद्यालय में करीब 800 शोध पर्यवेक्षक हो गए हैं। जेआरएफ के छात्रों के प्रवेश के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे।
ऑनलाइन परीक्षा देने वालों से मांगी जानकारी
शोध निदेशक ने पीएचडी कोर्स वर्क में अध्ययनरत छात्रों से ऑनलाइन परीक्षा के संबंध में जानकारी मांगी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन छात्रों ने द्वितीय प्रश्नपत्र में यदि ऑप्शनल पेपर ऑनलाइन का चयन किया है तो वह अपना विवरण शोध निदेशालय को उपलब्ध करा दें।
ये भी पढे़ं- बरेली: अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण में देरी पर ठेकेदार पर 127.92 लाख का जुर्माना
