बहराइच: लोकतंत्र सेनानी का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई अंतिम विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत रेवली निवासी लोकतंत्र सेनानी का मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिस पर कैसरगंज कोतवाली की पुलिस ने लोकतंत्र सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। क्षेत्र के लोगों ने लोकतंत्र सेनानी के निधन पर शोक जताया है।

कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम रेवली निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी  देशराज मौर्य काफी समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को लोकतंत्र सेनानी का निधन हो गया। उन्होंने  लोकतंत्र की बहाली करवाने के लिए संघर्ष किया था। वह जेल भी कई बार गए। इससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोकतंत्र सेनानी के निधन की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई। पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

कैसरगंज पुलिस के साथ प्रभारी सीओ और तहसील के अधिकारी पहुंचे। नायब तहसीलदार कैसरगंज अल्पिका वर्मा, थाना प्रभारी कैसरगंज राजनाथ सिंह, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता, लोकतंत्र सेनानी पूर्व प्रधान बुधिसागर गुप्ता ने पुष्पांजलि अर्पित करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कैसरगंज की पुलिस टीम ने दिया गार्ड आफ आनर दिया। दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : हलियापुर बनेगा जिले का 15वां ब्लॉक, तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार