पंतनगर: 21 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम वर्चुअल मोड में प्रारम्भ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से विशेषकर अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से 60 घंटे का 21-दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रथम चरण वर्चुअल मोड में चार माह की अवधि के लिए प्रारम्भ हुआ। यह कार्यक्रम कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के सभागार …

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से विशेषकर अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से 60 घंटे का 21-दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रथम चरण वर्चुअल मोड में चार माह की अवधि के लिए प्रारम्भ हुआ। यह कार्यक्रम कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. तेज प्रताप करते हुए वर्तमान परिपेक्ष में उद्यमिता आधारित रोजगार की महत्ता के बारे में बताया। निदेशक सेवायोजन एवं परामर्श डा. आरएस जादौन ने बताया कि इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक एवं कार्यक्रम उप समन्वयकों ने वर्चुअल मोड में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डा. एसपी सिंह, डा. सुनील सिंह, डा. पारस, डॉ ओमवीर सिंह, डॉ सीमा क्वात्रा, डॉ दिशा पंत एवं अन्य उपस्थित थे।

संबंधित समाचार