हल्द्वानी: 50 लाख नहीं देने पर विवाहिता को घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विवाहिता ने ससुरालियों पर 50 लाख रुपये दहेज में नहीं देने पर घर से निकालने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्टदर्ज कर ली है।

दीपशिखा निवासी काठगोदाम ने काठगोदाम थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि उसका बीती 22 नवंबर 2019 को प्रेमप्रकाश आर्या निवासी तल्ला दन्यां, धारानौलाअल्मोडा से हुई थी। जो हाल में एसबीआई ऑफिसर फ्लैट बीकानेर राजस्थान है। बताया कि परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी के जेवरात, घरेलू सामान व एक फोर्ड फिगो कार एवं 4 लाख रुपये नगद दिये थे। फिर भी ससुराली खुश नहीं हुए।

 इतना सब कुछ करने के बाद भी प्रार्थिनी का पति व ससुराल वाले इससे खुश नही थे। ससुराली विवाहिता पर राजस्थान में फ्लैट खरीदने के लिए मायके से 50 लाख रुपये का दबाव बनाने लगे। जब वह मना करती तो गाली गलौज व मारपीट की जाती थी। आरोप लगाया कि पति नवंबर 2021 में विवाहिता को मायके छोड़कर गया फिर कोई सुध नहीं ली। इस पर पिता ने समझाया तो पति ने कुछ दिन साथ में रखा। बाद में फिर  छोड़ गया और चेतावनी दी कि यदि 50 लाख रुपये नहीं दोगे तो साथ में नहीं रखेगा। शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन