Chandrayaan-3: आज भी नहीं जागे विक्रम और प्रज्ञान, इसरो ने जारी किया बयान...जानिए अब क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर को अब भी जगाने का प्रयास जारी है। कल इसरो वैज्ञानिक के द्वारा एक बयान जारी किया गया था कि लैंडर और रोवर के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा नहीं मिल पा रही है, इससी वजह से दोनों जागने में असमर्थ हैं, साथ ही यह भी कहा था कि आज(शनिवार) दोनों को जगाने की कोशिश की जाएगी। 

आज लैंडर और रोवर को जगाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने कहा है कि हमें परेशान होने की जरुरत नहीं है जल्दी ही लैंडर और रोवर जागेंगे। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर में ऐसी तकनीक भेजी गई है, कि जैसे ही वो पूरी तरह से सूरज की रोशनी से ऊर्जा हासिल कर लेंगे, वो खुद-ब-खुद जग जाएंगे, यानी ऑटोमैटिकली एक्टिव हो जाएंगे, हमें बस यहां से उन पर नजर रखनी है. हमारे पास अभी 13-14 दिन बाकी है। आग बताया कि  सूरज के ढलने यानी शिव शक्ति प्वाइंट पर फिर से अंधेरा होने से पहले खुशखबरी आ सकती है

यह भी पढ़ें- DUSU Election Result 2023 : ABVP ने तीन सीट पर बड़ी जीत दर्ज की, एक NSUI के खाते में गई 

संबंधित समाचार