परिवार से विवाद कर अयोध्या पहुंचे वृद्ध को जल पुलिस ने बेटे को सौंपा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। झारखंड के रहने वाले एक बुजुर्ग का परिवार से विवाद हुआ तो वह नाराज होकर बिना बताए अयोध्या चले आए। यहां उन्हें बीमार और भूखा प्यासा देख जल पुलिस ने उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया। वृद्ध को भोजन आदि कराने के बाद सूचना पर पहुंचे पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया है। 

जल पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग बहोरन सिंह निवासी लवालांग जिला झारखंड घर में बात विवाद करके बिना बताये घर से अयोध्या आ गए। कई दिनों से तबियत बिगड़ती जा रही थी। ड्यूटी पर गश्त करते हुए जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव, कांस्टेबल शिवकुमार व पुलिस मित्र के विश्वनाथ शुक्ला, नीरज तिवारी, विष्णु तिवारी को लोगों ने सूचना दी। 

वहां पहुंच उससे बातचीत कर और तुरंत खाना व दवाई की व्यवस्था की गई। परिवार वालों को सूचना देकर अवगत कराया गया। लड़के अवधेश कुमार सिंह मिथलेश कुमार सिंह सूचना पाकर यहां पहुंच। रविवार को वृद्ध को उनके को सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बिना किरायेनामे के चल रही किराया नगरी, चिनहट क्षेत्र में करीब 200 हॉस्टल संचालित

संबंधित समाचार