बरेली: अब सीरम लगवाने के लिए नहीं भटकेंगे मरीज
बरेली, अमृत विचार। अब तीन सौ बेड अस्पताल के एआरवी सेंटर में कुत्ता और बंदर के काटने से गंभीर घायल हुए मरीजों को सीरम लगवाने में दिक्कत नहीं आएगी। दरअसल, दो माह से प्रभारी की तैनाती सेंटर पर नहीं थी।
गंभीर रोगियों के घाव पर कितना सीरम लगना है, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इससे उन्हें परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के पास पहुंची।
उन्होंने मरीजों की सहूलियत के लिए यहां डॉ. वैभव को एआरवी प्रभारी के पद पर तैनात किया है। यहां रोजाना 200 से 250 मरीजों को वैक्सीन लगवाई जा रही है। 15 से 20 मरीज ऐसे आते हैं, जो गंभीर घायल होते हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
