बरेली: टेंडर डालने पर ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग की सेतु और सड़क इकाई में कार्य कर रहे ठेकेदार को एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल करके टेंडर वापस लेने की धमकी दी। इन्कार करने पर आरोपी ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत पर बारादरी थाना पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आकाशपुरम निवासी जावेद अली खां ने बताया कि वह प्रथम श्रेणी के ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि पीलीभीत में लालपुल के पास सड़क और पुल निर्माण के लिए टेंडर डाला था।

ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

21 सितंबर को उनके व्हाटसएप नंबर पर 5:44 बजे एक व्यक्ति ने कॉल की और टेंडर वापस लेने को कहा। इन्कार करने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए टेंडर वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी है।

धमकी के मिलने के बाद से ठेकेदार और उनका परिवार काफी भयभीत है। इंस्पेक्टर बारादरी हिमांशु निगम ने बताया कि मामला साइबर अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बरेली: 27 अक्टूबर से विश्वविद्यालय में होगा बृज फिल्म महोत्सव

 

 

संबंधित समाचार