बरेली: धार्मिक स्थल के करीब फेंके पशुओं के अवशेष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली/भमोरा, अमृत विचा। भमोरा क्षेत्र में धार्मिक स्थल के करीब किसी ने पशुओं के अवशेष फेंक दिए। बोरों में बंद अवशेषों को कुत्तों को खींचते देख साधु ने संगठन के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

संगठन के लोगों ने विरोध करते हुए सड़क जाम कर दी। मौके पर सीओ समेत पहुंचे अन्य अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने गड्ढा कर अवशेषों को मिट्टी से दबवाया। गांव सरदार नगर में बरेली बदायूं मार्ग पर बने पुल के नीचे देर रात अज्ञात लोगों ने 10 बोरों में संरक्षित पशुओं के अवशेष भर कर फेंक गए।

ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रविवार सुबह बोरों को कुत्ते नोंच रहे थे। धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने वाले प्रेमपाल ने पास जाकर देखा तो कट्टों में अवशेष बिखरे पड़े थे। गोवंशीय पशु होने की आशंका पर उन्होंने पुलिस और संगठन के लोगों को सूचना दी।

जिस पर पुलिस के साथ हिंदू जागरण मंच, भाजपा नेता, विश्व हिंदू महासंघ, विराट बजरंग दल, राष्ट्रीय हिंदू क्रांति सेना के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने बरेली-बदायूं रोड पर जाम लगा दिया, हालांकि पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

लोगों ने जब आसपास के खेतों में तलाश की तो एक खेत में भारी मात्रा में पशुओं की खाल मिली। लोगों ने पशुओं का वध कर अवशेष फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने बरामद अवशेषों का पशु चिकित्सालय के लिए सैंपल भरवाया। हिंदू जागरण मंच के डॉ. मनोज गुप्ता, करणी सेना के ठाकुर ओमवीर सिंह, विश्व हिंदू महासभा के वीरेश पाल ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : बरेली: 27 अक्टूबर से विश्वविद्यालय में होगा बृज फिल्म महोत्सव

संबंधित समाचार