UP: BJP के राष्ट्रीय सचिव मनिंदर सिंह सिरसा खालिस्तानी समर्थकों के लिए बोले- देश के लिए जान दे सकते और ले भी सकते
कानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनिंदर सिंह सिरसा खालिस्तानी समर्थकों को लेकर बड़ा बयान दिया।
कानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनिंदर सिंह सिरसा खालिस्तानी समर्थकों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश के लिए जान ले भी सकते और दे भी सकते है।
कानपुर, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनिंदर सिंह सिरसा ने खालिस्तानी समर्थकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविवार को यहां उन्होंने कहा कि सिख समुदाय कभी भी आतंकवाद और मार-धाड़ वाली बात नहीं कर सकता। हम लोगों की जान बचाने पर विश्वास रखते हैं। रही बात देश की तो हम भारत के लिए जान दे भी सकते हैं और इसको बचाने के लिए जान ले भी सकते हैं। हमारे समुदाय को कुछ लोग गलत तरह से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
हमारे युवा देश के लिए मर मिटने को तैयार हैं। भारत हमारा देश है, यह हमारी मिट्टी है, इससे हम गद्दारी नहीं कर सकते। मनिंदर सिंह सिरसा ने कनाडा के प्रधानमंत्री जिस्टन ट्रूडो के बयान को गलत बताते हुए कहा कि बिना किसी सबूत के जस्टिन ट्रूडो ने गुगली फेंकी, जो उनको उलटी पड़ गई है।
उन्होंने कहा कि जी-20 में पहुंचे जस्टिन ट्रूडो को जब किसी भी देश ने भाव नहीं दिया तो ट्रूडो ने यह बयान दिया, जो राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री से वहां का डिफेंस मंत्रालय सबूत मांग रहा हो और उनके पास कुछ कहने को न हो इसका मतलब साफ है कि ट्रूडो ने गलती कर दी। सिरसा ने कहा कि वहां की सरकार जान गई है इसीलिए जहां कनाडा शहर में इंडिया के हाई कमीशन के खिलाफ बैनर-पोस्टर चस्पा हो रहे थे, अब उन्हें सरकार ने खुद ही उतरवाना शुरू कर दिया है।
हमारे छात्रों को डरने की जरूरत नहीं
सिरसा ने कहा कि कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को डरने की जरूरत नहीं है। उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। इस मामले में मेरी बात विदेश मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह से हो रही है। छात्रों के मां-बाप ने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर कनाडा पढ़ाने भेजा है। उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी भारत सरकार की है।
पंजाब का युवा किसी के बहकावे में नहीं
सिरसा ने आगे कहा कि पंजाब का युवा किसी के बहकावे में नहीं है। अपराधी प्रवृत्ति के कुछ लोग सोशल मीडिया में गलत पोस्ट कर रहे हैं। किसी भी कलाकार को गलत कहने का अधिकार किसी को नहीं है, उन्होंने कहा कि युवा उनको सुनता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जो भी आतंकी गतिविधियां सामने आएं, एनआईए को उनपर सख्त एक्शन लेना चाहिए।
