होम्योपैथी को जन-जन तक पहुंचाना होगा : डॉ अनिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। सरल सुलभ एवं कारगर होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना होगा। जिससे गरीब असहाय व दिव्यांग भी आसानी से चिकित्सा पद्धति का लाभ ले सके। यही सच्ची मानवता है। 
   
यह बात देवकाली के एक सभागार में ऑल इंडिया होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के प्रांतीय समारोह में मुख्य अतिथि राम जन्मभूमि के ट्रस्टी व होम्योपैथी के पूर्व रजिस्ट्रॉर डॉ अनिल मिश्रा ने कही। विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ डीएस सिंह ने होम्योपैथी के प्रचार प्रसार के लिए ग्रामीण अंचलों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने पर जोर दिया। 

मुख्य अतिथि ने राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ के प्राचार्य डॉ दिलीप सोनकर व राजकीय डॉ बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय पुष्कर सहित दर्जन चिकित्सा शिक्षकों को शिक्षक रत्न सम्मान के साथ स्मृति चिह्न, रामचरितमानस शाल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता डॉ विनय कुमार व संचालन डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के चिकित्सक एवं स्थानीय चिकित्सक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-राजनाथ सिंह ने हिंडन एयरबेस में ‘भारत ड्रोन शक्ति’ कार्यक्रम का किया उद्घाटन

संबंधित समाचार