नैनीताल: मेले में उड़ाए लोगों के मोबाइल फोन और पर्स , पुलिस के लिए चुनौती बने उचक्के

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नंदा देवी मेले लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ ही टप्पेबाज और जेबकतरे भी सक्रिय हो गए हैं। इस दौरान टप्पेबाजों ने पांच लोगों के मोबाइल फोन और एक युवती का पर्स उड़ा लिया। घटना के बाद युवती ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
 

नथुवाखान निवासी सोनी बिष्ट ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ मेला स्थल में आई थी। इस दौरान किसी जेबकतरे ने उसका पर्स चोरी कर लिया। उसने बहुत देर तक पर्स खोजने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल पाया। बताया कि पर्स में जरूरी दस्तावेज, एटीएम व 1500 रुपये थे।

इसके अलावा मेले में भीड़ के दौरान टप्पेबाजों ने पांच अन्य लोगों के मोबाइल पर भी हाथ साफ कर लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता