लखीमपुर खीरी: तेज बुखार से 17 वर्षीय किशोरी की गई जान, जिम्मेदार मौन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना भीरा के कसबा बिजुआ में तेज बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत हो गई है। दर्जनों लोगों के बुखार से ग्रसित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना देने पर भी उदासीन बने हैं। जिन्होंने बुखार से पीड़ित लोगों का हालचाल तक नहीं जाना है।

जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ सफाई को लेकर सख्ती की है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारी, कर्मचारी केवल खानापूर्ति कर आपना काम चला रहे हैं। न ही कहीं कोई छिड़काव करवाया जा रहा है और न ही धरातल पर कहीं सफाई देखने को मिल रही है।

केवल खानापूर्ति ही हो रही है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतनता पड़ रहा है। विकास खण्ड बिजुआ के स्थानीय कस्बा में रामकिशोर प्रजापति की पुत्री ईशा प्रजापति (17) कक्षा 11 की छात्रा को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था, जिसे लेकर परिवार वाले बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां बुखार कंट्रोल न होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में रविवार को डाक्टर ने देखा कि ईशा की हालत गंभीर हो रही है। कोई भी सुधार न होने के कारण लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि ईशा की प्लेटलेट्स बराबर डाउन हो रही थीं और खून की उल्टियाँ भी नहीं रुक रहीं थीं, जिसे लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कसबे के लोग बताते हैं कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को सूचना देने के बाद भी कसबे में दर्जनों बीमार लोगों की हालत देखने के लिए कोई नहीं पहुंचा है। गंदगी के अंबार लगे होने के बावजूद गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया, इससे लोग अधिक चिंतित हैं। 

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: शारदा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस 

संबंधित समाचार