बहराइच : अतिक्रमण की चपेट में जरवल नगर पंचायत, सड़क पर ही दुकान लगा रहे व्यापारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जरवल नगर के मुख्य सड़कों पर क्षेत्र के लोग दुकान लगा रहे हैं। जिससे जिससे नगर पंचायत पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में आ गया है लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। अधिशासी अधिकारी से शिकायत के बाद भी अतिक्रमण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जनपद के जरवल नगर पंचायत में अतिक्रमण का बोलबाला है। सब्जी, मछली और मांस की दुकान लोग सड़क पर ही लग रहे हैं। सड़क पर दुकान लगने से आम लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। कस्बे के लोगों ने बताया कि दुकान के सामने ही लोग 100 से 200 रुपए लेकर के दूसरी दुकान लगवा देते हैं। जिसके चलते आवागमन करने के लिए सड़क नहीं बस्ती है इसकी शिकायत जरवल नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से कस्बे वासियों ने कई बार की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आलम यह है कि अब लोगों के चलने के लिए सड़क ही नहीं बची है। सड़क पर ही दुकान लग जाती है। जरवल नगर के घोसियाना रोड की सड़कों पर सोमवार बुधवार शुक्रवार हो या अन्य दिन सभी प्रतिदिन अतिक्रमण कर देते हैं। 

इसको लेकर कस्बे के लोगों ने कैसरगंज के एसडीएम पंकज दीक्षित को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी खुशबू यादव को उनका पक्ष जानने के लिए फोन लगाया गया। उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

ये भी पढ़ें -बहराइच : लखनऊ के एसई विद्युत ने जांचे उपभोक्ताओं के कनेक्शन, सुनी समस्याएं

संबंधित समाचार