लखनऊ : सिद्धार्थनगर और बलरामपुर समेत 7 जिलों के सीएमओ बदले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के सिद्धार्थनगर,बलरामपुर, बरेली, बलिया, बांदा, अंबेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बदल गये हैं। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 12 चिकित्साधिकारियों का स्थानान्तरण हुआ है। जिन चिकित्सकों का तबादला हुआ है वह सभी संयुक्त निदेशक ग्रेड के हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश में डॉ विश्राम सिंह को बरेली का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। वहीं डॉ. राज कुमार को सीएमओ अम्बेडकरनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले डॉ. राज कुमार हरदोई में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में तैनात थे।

डॉक्टर नरेंद्र कुमार बाजपेई को सिद्धार्थनगर का सीएमओ बनाया गया है। डॉ. नरेंद्र बाजपेई कानपुर देहात स्थित जिला  चिकित्सालय में बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता अपनी सेवायें दे रहे थे।

डॉ मुकेश कुमार को बलरामपुर जिले का सीएमओ नियुक्त किया गया है। डॉ रामानुज कनौजिया को सीएमओ संतकबीरनगर बनाया गया।

डॉ रमाशंकर दुबे को बस्ती जिले के नये सीएमओ होंगे। वहीं डॉ विजयपति द्विवेदी बलिया जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी बने हैं। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती रहे डॉ. रूद्र प्रसाद मिश्रा को प्रयागराज में बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : विधायक ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, श्री अन्न के प्रयोग को बताया जरूरी

संबंधित समाचार