बहराइच: 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं की एमआरआई के यूपी हेड ने जांची स्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में संचालित 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं की गुरुवार को एमआरआई के यूपी हेड ने जांच की। जांच के दौरान उन्होंने सात एंबुलेंस में मौजूद सेवाओं को देखा। हालांकि व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। जिले में 108 और 102 एंबुलेंस के साथ एलएस सेवा की एंबुलेंस संचालित हैं। 

इनके स्थिति की जांच के लिए गुरुवार को ऑपरेशन हेड आफ उत्तर प्रदेश के विकास मणि त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने लखनऊ मार्ग पर स्थित जरवल फखरपुर और कैसरगंज विकासखंड में संचालित 6 एंबुलेंस में उपलब्ध सुविधाओं की जांच की। इसके बाद वह जिला मुख्यालय पहुंचे यहां पर 108 सेवा के एंबुलेंस की जांच कर क्वालिटी ऑक्सीजन प्राथमिक उपचार समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी। 

जिला प्रोग्राम मैनेजर सुधीरमणि त्रिपाठी ने रसिया शिवपुरी और जिला मुख्यालय पर संचालित एंबुलेंस के सेवाओं की जांच की। जिला प्रोग्राम मैनेजर सुधीर मठ त्रिपाठी ने बताया कि विभाग की ओर से औचक छापेमारी कर जांच की गई है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक या अभियान पूरे प्रदेश में अधिकारियों की ओर से चलाया जाएगा। जहां कमियां मिलेंगी, उसे दुरुस्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की रोज होगी निगरानी, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

संबंधित समाचार