लखनऊ: 2 हजार के नोट बदलने के लिए सिर्फ दो दिन शेष, शनिवार तक बैंक में बदले जायेंगे रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दो हजार रुपये के नोट बदलने का आखिरी मौके के नाम पर महज दो दिन बचें है। शुक्रवार और शनिवार को लोग 2 हजार की नोट बदल सकते हैं। आज यानी गुरुवार को बैंक बंद रहे। जिसके कारण आज नोट बदले नहीं जा सके। अब केवल दो दिन का समय बचा है।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार की नोट बदलने के लिए 23 मई से 30 सितम्बर तक का समय निश्चित किया था। हालांकि इसके बाद भी यदि कुछ लोग नोट नहीं बदल पाये तो आगे क्या होगा। यह तो अभी समय की गर्त में हैं, लेकिन फिलहाल यह दो अंतिम अवसर हैं, जब 2 हजार के नोट जमा किये जा सकते हैं। 

किसी भी बैंक में बदल सकते हैं नोट

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में मिलाकर करीब 10 हजार बैंकों की शाखा है। आरबीआई ने सभी बैंकों में दो हजार की नोट जमा कराने का अवसर दिया है। साथ ही बदलने का अवसर भी लोगों को मिला है। जैसे- जैसे आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। वैसे- वैसे बैंकों में नोट जमा कराने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की रोज होगी निगरानी, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

संबंधित समाचार