बदायूं: स्नान के दौरान गंगा में डूबे चार श्रद्धालु, एक लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रद्धालुओं के डूबने पर गंगा में कूदे गोताखोर, तीन को सकुशल बाहर निकाला

DEMO IMAGE

बदायूं, अमृत विचार। जिला एटा के कस्बा अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला लुहारी में गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव समाप्त होने के बाद श्रद्धालु गुरुवार को थाना उसहैत क्षेत्र के अटैना गंगा घाट आए थे। गणपति का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

लुहारी निवासी कृष कुमार, पवन उर्फ आदित्य, सागर और अवनीश गंगा के पानी के तेज बहाव में बह गए। वह चारों डूबने लगे। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद गोताखोर गंगा में कूद गए। कृष कुमार, सागर और अवनीश को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन पवन उर्फ आदित्य का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। गोताखोरों ने देर शाम तक पवन की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसहैत के प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह ने बताया कि युवक गंगा में डूबा था। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: पेड़ पर लटका मिला व्यापारी के इकलौते बेटे का शव

संबंधित समाचार