गरमपानी: बरसाती गधेरे में गिरा डंपर, चालक हायर सेंटर रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। भुजान -रिची मोटर मार्ग पर डंपर असंतुलित होकर बरसाती गधेरे में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आने से घास काट रही महिलाएं बाल बाल बच गई। महिलाओं ने भागकर जान बचाई।
 
गौलापार, हल्द्वानी निवासी दीपक कुमार डंपर यूके04 सीए 5097 में हाटमिक्स प्लांट चौपड़ा से डामर लेकर रिची बिल्लेख को रवाना हुआ। दीपक भुजान रिची मोटर मार्ग पर विशालकोट क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था की एकाएक वह वाहन पर संतुलन खो बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर मोटर मार्ग से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे बरसाती गधेरे की ओर पलटता चला गया। नीचे की ओर घास काट रही गांव की महिलाओं ने वाहन के गिरने की आवाज सुन बामुश्किल भागकर जान बचाई।
 
संयोगवश महिलाएं वाहन की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। महिलाओं ने वाहन गिरने की सूचना आसपास दी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच वाहन के अंदर फंसे चालक को वाहन से बामुश्किल बाहर निकाल निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई।

संबंधित समाचार