हल्द्वानी:  नंबर प्लेट की फोटो लाओ और  Pollution Certificate पाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में बिना वाहन लाए प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने का खेल चल रहा है। इधर आज लालकुंआ में आरटीओ प्रशासन द्वारा फर्जी तरीके से वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने का मामला पकड़ में आया है।

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि लालकुआं क्षेत्र में यह जानकारी मिली थी कि वाहनों के प्रदूषण फर्जी तरीके से बनाए जा रहे हैं जिस पर एक टीम गठित की गई और लाल कुआं में बिना गाड़ी के केवल फोटो के माध्यम से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है।

जिनकी खिलाफ लालकुआं कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने लिए तैयारी दी गई है। उन्होंने बताया कि लालकुआं में एक ही प्रदूषण केंद्र है यहां वाहनों का बिना परीक्षण किए कंप्यूटर से केवल सर्टिफिकेट बनाने का काम किया जा रहा है जिस पर भी कानूनी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रबंधन आयुक्त देहरादून को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 

संबंधित समाचार