न्यायाधीशों के नैनीताल दौरे को देख भरे सड़कों के गड्ढे
नैनीताल,अमृत विचार। भवाली उजाला में न्यायाधीशों के तीन दिवसीय कार्यक्रम को देखकर नैनीताल समेत भवानी की सड़कों में गड्ढों को भरने का काम तेजी से किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के होने वाले कार्यक्रम के चलते नैनीताल की माल रोड की दशा सुधर गई है। लोनिवि की ओर से सड़क के गड्ढों में पैच वर्क का काम कर दिया गया है। वहीं सड़क किनारे लगी एंगीलों व दीवारों में रंग रोगन भी कर दिया है।
भवाली उजाला में सुप्रीमकोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायाधीशों का समेलन होना है। जिला प्रशासन समेत विभिन्न विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। जिसके चलते मालरोड में पड़े गड्ढे भी बंद हो चुके हैं। साथ ही मॉलरोड के किनारे दीवारों व एंगीलों पर लिपाई पुताई भी की जा चुकी है। जबकि मॉलरोड में बीते लंबे समय से गड्ढों की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यही नहीं कई बार कई दो पहिंया सवार भी गिर गए हैं।
लेकिन उसके बाद भी सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए थे। ईधर न्यायाधीशों की आने की ख़बर के बाद विभाग हर समस्या के ऊपर मिट्टी व रंग भरता नजर आ रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनोटी ने बताया कि मॉलरोड में सीवर लाइन का काम होने के चलते कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त थी। सड़क में डामरीकरण करण की जिम्मेदारी एडिबी के पास थी। लेकिन इस दौरान लोनिवि की ओर से ही लगभग 10 लाख की लागत से मॉलरोड में पैच वर्क व रंग रोगन का कार्य किया गया है।
