हरदोई : मुठभेड़ में बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपित घायल, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आयुर्वेदिक अस्पताल के अंदर 5 साल की बच्ची के साथ की थी दरिंदगी

हरदोई, अमृत विचार। आयुर्वेदिक अस्पताल के अंदर 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला दरिंदा पुलिस की पकड़ में आने के बाद उसे चकमा दे कर भाग निकला। पुलिस ने पकड़ने के लिए उसका पीछा किया तो खुटैना पुलिया के पास उसने गोली चला दी। इस पर पुलिस टीम ने अपने बचाव में चलाई गोली उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताते चलें कि शुक्रवार को साण्डी थाने के सैतियापुर के आयुर्वेदिक अस्पताल के अंदर उसी गांव के बाबा उर्फ दिनेश पुत्र रामवीर ने वहीं की 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसका पता होते ही वहां कुछ गांव वाले पहुंचें, उसी बीच वह भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बताया गया है कि शनिवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह चकमा दे कर भाग निकला, पुलिस पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ी तो उसने गोली चला दी। इधर से पुलिस टीम ने अपने बचाव में गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। गोली लगने से वह गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से ज़ख्मी आरोपित को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है इस बारे में एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी पूरी जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : अनुपम खेर ने किया रामलला का दर्शन, लोगों के कल्याण का मांगा आशीर्वाद

संबंधित समाचार