काशीपुर: कुमांऊ में पिछले चार सालों में चौथी बार पकड़े गए हाथी दांत के तस्कर

काशीपुर: कुमांऊ में पिछले चार सालों में चौथी बार पकड़े गए हाथी दांत के तस्कर

अर्शी खान, काशीपुर। कुमांऊ मंडल के जंगलेां पर वन्य जीव तस्करों की हमेश नजर रही है। तस्कर यहां से तेंदुआ व बाघ की खाल सहित हाथी दांत की तस्करी में लिप्त पाए गए है। जिसमें पुलिस व एसटीएफ ने कई बार वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।

बात हाथी दांत करें तो वर्ष 2019 से अब तक यह चौथी बार हाथी दांत के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष वर्ष 2019 में नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से पुलिस व वन विभाग की टीम ने 2.75 किग्रा के हाथी दांत के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2022 में 17 मार्च को एसटीएफ ने आठ किलो के हाथी दांत के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। उसके पांच दिन बाद यानि 23 मार्च को भी एसटीएफ ने 11 किलो के हाथी दांत के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। 11 किलो वजन के हाथी दांत की बरामदगी कुमाऊं में अबतक की सबसे बड़े हाथी दांत की बरामदगी थी। 

उसके बाद अब शनिवार को पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने 4.75 किग्रा वजनी हाथी दांत के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वन्य जीवों की तस्करी में पहली बार किसी महिला की गिरफ्तारी हुई है। तीनों को हाथी का दांत जंगल में चार-पांच माह पूर्व पड़ा हुआ मिला था। जिसे वह आज मौका पाकर बेचने जा रहे थे। लेकिन उससे पहले पुलिस के हाथ चढ़ गए।

वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र रजवार का कहना है कि प्रथम दृष्टया दो हाथी की आपसी संघर्ष में हाथी दांत टूटा होना प्रतीत लग रहा है। जिसके बाद यह हाथी दांत इन लोगों को मिल गया। फिलहाल हाथी दांत जंगल में आने और आरोपियों तक पहुंचने की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

ताजा समाचार

ओलंपिक का सपना पूरा करने के लिए अगले साल अच्छा प्रदर्शन करना लक्ष्य : अश्विनी पोनप्पा
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में ''विकसित भारत @2047 युवाओं की आवाज" का हुआ लाइव प्रसारण
रायबरेली: PRD जवानों ने मनाया स्थापना दिवस, आयोजित की गईं प्रतियोगिताएं, विधायक ने कह दी यह बड़ी बात
Miss India USA: भारतीय-अमेरिकी मेडिकल छात्रा ने ‘मिस इंडिया यूएसए 2023’ का पहना ताज, देखिए तस्वीरें
WI vs ENG T20I Series : वेस्टइंडीज-इंग्लैंड टी20 श्रृंखला के साथ शुरू होगा ‘स्टॉप क्लॉक’ ट्रायल
बहराइच: सपा शिक्षक सभा ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा- सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों को सीमित कर रही भाजपा

Advertisement