प्रयागराज: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे पिता-पुत्री को ट्रक ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे पिता-पुत्री को शनिवार को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना शिवराजपुर के पास गई है। जानकारी के मुताबिक श्यामजी यादव 55 वर्ष पुत्र अयोध्या प्रसाद यादव व पिंकी उर्फ अदिति यादव 21 वर्ष निवासी गोइयां पतेरी जनपद चित्रकूट, घुरमुटी छेड़ी जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे। 

परिजनों ने बताया कि एक अक्टूबर रविवार को बिहार पुलिस की परीक्षा थी। उसी परीक्षा को देने लिए पिता और पुत्री मुजफ्फरपुर बिहार जा रहे थे। दोनों पिता और पुत्री को प्रयागराज बाइक से प्रयागराज के निकले थे। बाइक जैसे ही शिवराजपुर से पहले चावला वाशिंग प्लांट के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटी को जोरदार टक्कर मारी जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। 

वहां मौजूद लोगों ने थाना शंकरगढ़ को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ़ लाया गया जाया डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और ट्रक को अपने कब्जे में ले कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड: गम, आक्रोश और संवेदना के बीच ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, हत्यारोपियों के परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार

संबंधित समाचार