काशीपुर: विवाहिता ने ससुर पर लगाया धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर कान काट कर अलग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नीझड़ा के यूके एंक्लेव निवासी जय प्रिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि 23 सितंबर को वह अपने मोहल्ला ओझान स्थित ससुराल सामान लेने गई थी।
इस दौरान उसकी ससुरालयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जहां उसके ससुर अनूप मल्होत्रा ने उस पर हथौड़ी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उसका कान काटकर अलग हो गया। इसके बाद उसके पति ने उसको इलाज के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
