पुलिस रेडियो स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी- हमें अपने इतिहास को भी संरक्षित रखना है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि सूचना के आदान-प्रदान के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लेना तथा सटीक जानकारी पहुंचाने में पुलिस दूरसंचार विभाग की बड़ी भूमिका होती है। मुख्‍यमंत्री योगी ने पुलिस रेडियो मुख्यालय पर आयोजित पुलिस दूरसंचार स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इतिहास इस बात का साक्षी है कि जिस भी बल के साथ में उनका योग्य प्रशिक्षण-उपकरण व शस्त्र रहा है, वह हमेशा विजेता रहा है। हम सब इतिहास में इन बातों को पढ़ते और देखते रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि ''आज के समय में भी यह बातें उतनी ही महत्वपूर्ण हो जाती हैं। संप्रभु संपन्न सरकार व राष्ट्र इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे आधुनिक तकनीक व अत्याधुनिक साधन में पिछड़ने न पाएं। जिस पुलिस फोर्स के लिए आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है, उसे पता है कि तकनीक का महत्व क्या हो सकता है।''

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, फिर मुख्यमंत्री ने जेसी बोस टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। योगी ने स्थापना दिवस के मौके पर तीन अक्टूबर तक होने वाले आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। 

ये भी पढ़ें -लापरवाही : डेंजर जोन बनी मढ़हा पुल पर बिट्ठलपुर संपर्क मार्ग की चढ़ाई

संबंधित समाचार