दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS आतंकियों को किया गिरफ्तार, 3 लाख का था इनाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में शामिल शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाहनवाज के आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित संबंध हैं। अधिकारियों ने बताया कि शाहनवाज पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था। उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अधिकारियों ने बताया कि पेशे से इंजीनियर शाहनवाज को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दिल्ली पुलिस ने आतंकी से पूछताछ के बाद  3-4 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया है।

स्पेशल सेल ने दो और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती है।

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात