जातीय जनगणना की अपना दल ने हमेशा से की है वकालत: अनुप्रिया पटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रायबरेली में लोकसभा के लिए तैयार हो रहे सियासी रण में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन कर एक नया राजनीतिक संकेत दिया है, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने रायबरेली में जातीय जनगणना को लेकर साफ कहा कि अपना दल हमेशा से जातीय जनगणना की वकालत करती रही है।

पिछड़ों के लिए एक अलग से पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बने इसे लेकर संसद में भी बात उठाई गई है। बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना को लेकर जो रिपोर्ट जारी की गई है इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बात बिहार की नहीं हर जगह की हो। जातीय जनगणना आज समय की मांग है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को शहर में अपना दल एस के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने के लिए कहा। केंद्रीय मंत्री ने जातीय जनगणना पर मुखर होकर कहा कि वह संसद से लेकर सड़क तक इस मुद्दे को उठा चुकी हैं और उठा रही हैं। पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बनाए जाने के लिए भी उन्होंने केंद्र सरकार और संसद में आवाज उठाई है। रायबरेली से लोकसभा सीट के लिए पार्टी के प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन सबसे अधिक सीटें जीतेगा।

 पिछले चार चुनाव से अपना दल एस और एनडीए का गठबंधन रहा है और हमने जीत हासिल की है। इसमें अपना दल का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। रायबरेली से कौन से दल का प्रत्याशी उतरेगा इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह तो एडीए गठबंधन के सभी घटक तय करेंगे। वहीं हम प्रदेश की 80 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन करने के साथ पार्टी के वोट बैंक को बढ़ा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव के लिए जुटने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: केजीएमयू के प्रो.एपी टिक्कू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

संबंधित समाचार