पीलीभीत: राजनीति में भ्रष्टाचार...कोई कॉलोनी काट रहा और किसी ने बना लिया आश्रम, किस पर निशाना साध गए वरुण?

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोमवार सुबह अस्थाई आवास शंकर साल्वेंट पर समस्याएं सुनी और शहर में अपने तीन कार्यकर्ताओं की गमी में उनके घर गए। शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। उसके बाद बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू, पैंतबोझी, इलाहाबास, पकड़िया ताल्लुके. दियूरिया, सनगवां, बड़ागांव, गुलड़िया ता. सुजनी, पिपरिया संजरपुर, अकबराबाद, कनपरी, जमुनिया आदि ग्रामों में पहुंचे और जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पुत्रवधू के मायके वाले दे रहे धमकी, पुलिसकर्मी का परिवार परेशान...SP के आदेश पर FIR

सांसद ने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है, लेकिन वरुण गांधी ने आज तक वेतन से एक रुपये भी नहीं लिया। वह देश के ऐसे सांसद हैं जिसने न तो सरकारी गाड़ी ली और न ही सरकारी आवास लिया। बोले- मैं सोचता हूं कि अगर लाभ लूंगा तो अपने मन की बात खुलकर नहीं बोल नहीं पाऊंगा। आपके लिए आपकी लड़ाई नहीं लड़ पाऊंगा।  पीलीभीत में किसी भी लीडर को देख लीजिए। 

सबने बनने के बाद अपना कितना फायदा किया है। कोई कॉलोनी काटने लगा है तो कोई बहुत बड़ा आश्रम बना रहा है। ऐसे लोगों की पहले की स्थिति और आज की स्थिति देखिए। हम तो इतनी बार लोकसभा का चुनाव जीते, अगर और कोई इतनी बार जीतता तो आधा पीलीभीत घेर लेता, लेकिन हमारा यहां न तो अपना घर है, न ही कोई जमीन। सांसद ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि एक संदेश जाए कि ऐसे लोग भी राजनीति में हैं।

बेरोजगारी पर भी साधा निशाना 
सांसद ने कहा कि काफी लोग भारत मां का नारा देते हैं। भारत मां किसी नारे से मजबूत नहीं होगी। भारत मां हमारे कतर्व्य के पालन से मजबूत होंगी। मेरी राजनीति कड़-कड़ में हिंदुस्तान को मजबूत करने वाली है। मैं इस क्षेत्र को अपना परिवार मानता हूं और इसे हमेशा मानता रहूंगा। आशा बहू, आंगनबाड़ी, महिला समूह, शिक्षा मित्र के साथ न्याय होना चाहिए। एक करोड़ सरकारी रोजगार खाली हैं देश में। हर घर में बेरोजगार हैं, लेकिन नौकरियां नहीं निकाली जा रहीं। क्योकि यह पैसा बचाया जा रहा है, ताकि चुनाव में रेवड़ियां फेंकी जा सके।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सात साल पहले बेचे गए टेंपो का 22170 रूपये टैक्स बाकी, नोटिस से उड़े होश...जानिए मामला

संबंधित समाचार