बदायूं: नाबालिग साली को ले गया जीजा, बंधक बनाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। एक युवक को अपनी नाबालिग साली से प्यार हो गया। किशोरी भी उससे प्यार करने लगी। 24 अगस्त को युवक अपनी ससुराल में रुका। अगले दिन दोपहर लगभग 12 बजे साली ने अपने पेट में दर्द होने का बहाना बनाया। जीजा ने कहा कि वह ही दवा दिलाकर लाएगा। जीजा अपनी साली को दवा दिलाने के बहाने ले गया लेकिन फिर नहीं लौटा। किशोरी के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की ससुराल कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक गांव में है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनका दामाद घर पर आया था। रात में उसकी खातिरदारी की। अगले दिन उनकी 15 वर्षीय बेटी ने पेट में दर्द होने की बात कही। जीजा उसका इलाज कराने के लिए ससुर और अन्य लोगों से गुस्साने लगा। कहा कि समझ नहीं आता कि उसे कितना दर्द हो रहा है। वह किशोरी को दवा दिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ससुराल से ले गया। जिसके बाद वह नहीं लौटा। 

किशोरी के पिता ने दामाद को फोन किया तो उसने कहा कि वह किशोरी से शादी करेगा। घर का मामला होने की वजह से उसे बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना तो मजबूर होकर किशोरी के पिता ने तहरीर देकर दामाद द्वारा अपहरण करने और बंधक बनाने का आरोप लगातो हुए जान माल का खतरा बताया। पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ किशोरी के अपहरण व बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: सड़क होदसों में दो लोगों की मौत, एक घायल 

 

 

संबंधित समाचार