Ashok Leyland की बिक्री सितंबर में नौ प्रतिशत बढ़कर 19,202 इकाई
नई दिल्ली। वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली अशोक लेलेंड की सितंबर में वाहन बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत वृद्धि के साथ 19,202 इकाई रही।
कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में 17,549 वाहन बेचे थे। अशोक लेलेंड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 18,193 इकाई हो गई, जो एक साल पहले समान महीने में 16,499 इकाई थी।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत कई जगह भूकंप के जोरदार झटके, 6.2 की तीव्रता से कांपी धरती
