हल्द्वानी: आधी रात डीएफओ के बंगले में कूदे नशेड़ी, चालक ने पूछा किससे मिलना है...? और...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांधी जयंती की आधी रात नशेड़ी दीवार फांद कर डीएफओ के बंगले में घुस गए। रोकने पर नशेड़ियों ने डीएफओ के चालक को बुरी तरह पीट डाला। वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने चालक की जान बचाई। घटना को अंजाम देकर नशेड़ी मौके से फरार हो गए। 

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में फॉरेस्ट कंपाउंड तिकोनिया निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व.पूरन सिंह बिष्ट ने बताया कि वह प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) हल्द्वानी का चालक है। 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) की रात रात वह तिकोनिया स्थित डीएफओ के बंगले में ड्यूटी पर था। रात करीब साढ़े 12 बजे शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति शोर मचाते हुए बंगले के गेट की तरफ लॉन में घुस आए।

इस पर राजेंद्र ने दोनों व्यक्तियों को रोक लिया और पूछा कि किससे मिलना है। इतना पूछने पर दोनों व्यक्तियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और पीटकर दाहिनी आंख और सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर डीएफओ बंगले में रात्रि ड्यूटी कर रहे चौकीदार हरीश चन्द्र कोटुलिया व खलासी विक्रम सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंच कर उसे बचाया। इधर, हमलावर जान की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 

संबंधित समाचार