बरेली: अभियान में मिले 1.20 करोड़...समितियों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले की सहकारी समितियों में सदस्य बनाने के लिए एक महीने का महाअभियान चलाया गया। अभियान में लक्ष्य से अधिक 50 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं। इससे समितियों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। सदस्यता शुल्क से एक करोड़ 20 लाख 76 हजार की धनराशि प्राप्त हुई है।

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन वीरेंद्र गंगवार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में एक से 30 सितंबर तक सभी समितियां पर अभियान चलाया गया था। जहां-जहां समितियां निष्क्रिय हो गईं थीं वहां नए सदस्य बनाए गए। डीसीबी के डीजीएम सत्यपाल गंगवार ने बताया कि जिले की सभी 142 साधन सहकारी समितियां बहुउद्देशीय ग्रामीण प्रारंभिक समिति (बी पैक्स) के नाम से जानी जाएंगी। 

विभागीय योजनाओं के साथ ही कई तरह के छोटे और बड़े कारोबार के लिए जिला सहकारी बैंक से ऋण दिलाने की पहल की जा रही है। किसानों को पहले समिति का सदस्य बनना अनिवार्य किया गया है। शासन ने प्रत्येक समिति पर 280 सदस्य कुल 40 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 50,097 सदस्य बने हैं। प्रति सदस्य 221 रुपये शुल्क लिया गया।

कुछ इस तरह सदस्यों से जमा हुई अंशपूंजी
आंवला की 20 समितियों से 8361 सदस्यों से 1851360 लाख, मीरगंज की 21 समितियों से 8031 सदस्यों से 178632 लाख, बहेड़ी की 30 समितियों से 10856 सदस्यों ने 3123756 लाख, नवाबगंज की 14 समितियों से 6086 सदस्यों से 1424885 लाख रुपये की अंश पूंजी जमा कराई गई है।

इसी तरह फरीदपुर की 22 समितियों से 7167 सदस्यों से 1726386 लाख और बरेली तहसील की 32 समितियों से 9596 सदस्यों से 2163711 लाख रुपये की धनराशि मिली है। बी पैक्स खुर्द व्योधन ने 1084 सदस्य बनाकर जिले में प्रथम, हाफिजंगज ने 909 सदस्य बनाकर दूसरा और फैजनगर समिति ने 804 सदस्य बनाकर तीसरा स्थान जिले में प्राप्त किया है।

समितियों से मिलेगा ऋण
सदस्य बनने के बाद समिति से आटा चक्की, फ्लोर मिल, राइस मिल, कोल्ड स्टोर, रिपेयरिंग चैंबर, सप्लाई चेन के लिए ऋण मिलेगा। सिंचाई के लिए सोलर पैनल, कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना, ट्रैक्टर और कृषि यंत्र, सीड प्रोसेसिंग, टिश्यू कल्चर नर्सरी, दाल मिल आदि कार्यों के लिए ऋण मिलेगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: श्राद्ध नहीं श्रद्धा पर्व मनाओ- सुधांशु जी महाराज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात