सुलतानपुर: ग्रामीण बैंक की हड़ताल से 90 करोड़ का टर्नओवर प्रभावित, परेशान रहे उपभोक्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड़ौदा यूपी बैंक की 78 शाखाओं में रही तालाबंदी

सुलतानपुर। जॉइंट फोरम ऑफ बड़ौदा यूपी बैंक यूनियंस के आह्वान पर बडौदा यूपी बैंक के सभी कर्मचारी और अधिकारी 268 शाखाओं के बंदी/विलय के विरुद्ध, नई भर्ती एवं पदोन्नति, दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों एवं सफाईकर्मियों के नियमतीकरण मांगों को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

संयोजक श्रीदत्त पांडेय ने कहा कि ग्रामीण बैंकों में बहुतायत की संख्या में बैंक ऑफ बड़ौदा से स्केल 5 के नीचे के अधिकारी भेजे जा रहे हैं जो की भारत सरकार एवं नाबार्ड के दिशा-निर्देशों का उलंघन है। हरविंदर सिंह ने बताया कि बैंक में चतुर्थ वर्ग के पद बहुत समय से रिक्त चल रहे हैं, जिसके दैनिक वेतन भोगियों से कार्य कराया जा रहा है।

इस लिए रिक्त पदों पर जल्द नई भर्ती निकाल कर उसे भरना चाहिए और लंबे समय से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों एवं दैनिक वेतन भोगियों को वरीयता दी जानी चाहिए। इस मौके पर शशांक मोहन, अमित कुमार, अक्षय तिवारी, हिमांशु पाण्डेय, उर्मिला मिश्र, अमृतेश, मनोज, रवि, ऋषि, आशुतोष द्विवेदी, संजीव सिंह, सुरेश सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अतीक के बेटे अली का एक और साथी गिरफ्तार, भेजा जेल

संबंधित समाचार