इटली के वेनिस शहर में बस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रोम। इटली के वेनिस शहर में यूक्रेनी नागरिकों समेत विदेशी पर्यटकों को ले जा रही बस एक फ्लाईओवर से नीचे गिर गयी जिससे कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गए।

वेनिस शहर के एक अधिकारी रेनातो बोरासो ने मंगलवार को बताया कि मेस्त्रे बोरॉ में हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों में से चार की हालत गंभीर है। वेनिस के एक अधिकारी मिचेल डी बारी ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं।

ये भी पढे़ं- विदेश से चंदा मिलने के मामले में ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस

बोरासो ने बताया कि कुछ पीड़ित यूक्रेनी नागरिक हैं और बस पर्यटकों को एक कैम्प ले जा रही थी। वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि घटनास्थल का दृश्य तबाही जैसा था और उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के लिए शहर में शोक की घोषणा की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बस फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही मेस्त्रे की रेल की पटरियों से कुछ मीटर दूर गिरी और गिरने के बाद उसमें आग लग गयी। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हादसे पर ‘‘गहरा दुख’’ जताया है। 

ये भी पढ़ें: मैंने बीआरएस के बारे में जो कहा था, प्रधानमंत्री ने आज खुलकर स्वीकार कर लिया: राहुल गांधी

संबंधित समाचार