बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने में प्रदेश में बरेली पहले स्थान पर
बरेली, अमृत विचार। संपूरण अभियान के तहत बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के मामले में प्रदेश में जिले को पहला स्थान मिला है। पिछले साल बरेली दूसरे स्थान पर था।
जन्म के कुछ माह बाद बच्चों को आंख संबंधी रोगों से बचाने के लिए संपूरण अभियान के तहत विटामिन ए की खुराक दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग जिले में यह अभियान व्यापक रूप से चलाता है। अगस्त से सितंबर तक चले अभियान में जिले में 3 लाख 79 हजार 800 सौ बच्चों को विटामिन एक की खुराक दी गई।
बुधवार को शासन ने लक्ष्य प्राप्ति और अभियान के तहत सबसे अधिक सत्र आयोजित करने को लेकर रैंकिंग जारी की। इसमें प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान मिला। पिछले साल 93 फीसदी बच्चों को दवा दी गई थी। इस वर्ष 94 फीसदी से अधिक बच्चों को विटामिन एक की खुराक दी गई है। 3064 सत्र आयोजित किए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को यह विटामिन ए की खुराक दी जाती है। इससे रतौंधी जैसे विकार से बचाव होता है।
ये भी पढे़ं- बरेली: डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम में छात्रों ने सीखीं दंत चिकित्सा की बारीकियां
