उत्तरकाशी: द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे के एक साल बाद आज मिला एक और लापता पर्वतारोही का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे के एक साल बाद आज मिला एक और लापता पर्वतारोही का शव उत्तरकाशी, अमृत विचार। पूरे एक साल बाद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता एक पर्वतारोही का शव आज मिला है। अब मृतकों की संख्या 28 हो गई है। जबकि अभी एक पर्वतारोही अभी भी लापता है।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2022 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। गुरुवार को एक शव मिला है, लेकिन उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। इस हादसे में उत्तरकाशी जनपद ने एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल व पर्वतारोही नौमी रावत को खोया था। 

संबंधित समाचार